किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड :- नगर मेंश्री सुविधीनाथ परमात्मा के महाअभिषेक का हुआ अद्भुत आयोजन, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा जैन समाज. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड :- नगर मेंश्री सुविधीनाथ परमात्मा के महाअभिषेक का हुआ अद्भुत आयोजन, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा जैन समाज. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड स्थानीय श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में शतावधानी मुनिराज परम पूज्य प्रत्यक्ष रत्न विजय जी महाराज साहब एवं पवित्र रत्न विजय जी महाराज साहब की पवित्र पवनकारी निश्रा में गुरुवार को परमात्मा का परम रस महाभिषेक विभिन्न प्रकार की दुर्लभ औषधीयौ से मधुर संगीत के साथ किया गया अभिषेक प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुआ जो विधि विधान एवं सुमधुर संगीत एवं भक्ति गीतों के साथ 3 घंटे चला परम रस महाअभिषेक को नागदा से पधारे प्रसिद्ध संगीतकार आयुष जैन बोहरा मैं अपने सुरीली आवाज एवं सुमधुर संगीत के साथ संपन्न करवाया समाज जनों ने भाव विभोर होकर परमात्मा के सामने नृत्य कर अनंतकर्मों की निर्जरा की, इस महा मंगलकारी अवसर पर मुनिराज श्री ने कहा कि हम अभिषेक तो परमात्मा का कर रहे हैं।लेकिन कषाय रूपी मेल हमारा धूल रहा है। अनंत महा पुण्यों के उदय से ही हमें परमात्मा का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होता है । वही अनूठा मंगलमय अवसर एवं सौभाग्य महिदपुर रोड श्री संघ को प्राप्त हुआ है। महाअभिषेक में लाभ लेने वाले लाभार्थी परिवार विजय कुमार, पीयूष कुमार बरडिया, पारसमल, अनोखी लाल भंडारी परिवार, समस्त चौरडिया परिवार, मनोहर लाल, हेमंत कुमार ,सिद्धार्थ कुमार कोचर परिवार, रमेश चंद, दिनेश जैन बोस, राजेश कुमार ,राहुल कुमार बोथरा परिवार एवं श्री संघ के महानुभव द्वारा लाभ लिया गया दोपहर में गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब की अष्टप्रकारी पूजा दोपहर 1:30 बजे श्री संघ एवं परिषद की महिलाओं द्वारा संगीतमय भक्ति गीतों के साथ पढ़ाई गई जिसका लाभ लाभार्थी संदीप कुमार सुरेश चंद चत्तर परिवार द्वारा किया गया पूज्य मुनिराज प्रत्यक्ष रत्न विजय जी म,सा आदि ठाणा 2 ने शाम को बप्पैया होते हुए आलोट की ओर विहार किया मुनिराज श्री की निश्रा में 2 तारीख को आलोट से नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थं का छरिपालीत एक दिवसीय पैदल संघ निकाला जाएगा मंगलमय आयोजन में सकल जैन श्री संघ नवयुवक महिला बहू तरुण बालिका परिषद ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754