किस्मत न्यूज़ रतलाम :- 10 ग्राम MDMA के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अपाचे मोटरसाइकिल जप्त  कुल जप्त मशरूका 1 लाख 90 हजार रुपए – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम :- 10 ग्राम MDMA के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अपाचे मोटरसाइकिल जप्त  कुल जप्त मशरूका 1 लाख 90 हजार रुपए

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस थाना पिपलौदा पर मुखबीर सूचना मिली कि एक काले रंग की अपाचे मोटर सायकल क्रमांक MP43ZK6683 से एक व्यक्ति पिले रंग की शर्ट व नीले रंग की जिन्स पेन्ट पहने हुये राजस्थान रोड तरफ से सुखेडा मण्डी होते हुये पिपलौदा तरफ अपने पास MD ड्रग्स छुपाकर ले जाने वाला है । यदि उसे तत्काल घेराबन्दी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है अन्यथा देरी होने पर वह निकल जायेगा। 

              

*पुलिस कार्यवाही का विवरण –* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ( भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम परिवहन एवं क्रय विक्रय के अभियान के दौरान अवैध गतिविधियो पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जो निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार एवं एस.डी.ओ.पी. जावरा श्री संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रमेश कोली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।

        उक्त निर्देशो के पालन मे थाना पिपलौदा से सउनि कैलाश बोराना के विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर टीम द्वारा कृषि मंडी के पास, निपानिया रोड सुखेडा पर एक आरोपी मधुसुदन उर्फ टोनी पिता दिनेश कुमार प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड 05 पिपलौदा थाना पिपलौदा जिला रतलाम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 10 ग्राम एमडी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है आरोपी के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । विवेचना के दौरान मादक पदार्थ आरोपी मधुसुदन द्वारा आरोपी महेश उर्फ सन्नी पिता राम स्वरूप सुतार निवासी लोधा मौहल्ला सुखेडा से खरीदना बताया गया जिसे गिरफ्तार किया गया है। 

 

*जप्तशुदा मश्रुकाः-*

अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स कुल वजन 10 ग्राम किमती 1,00,000 रूपये तथा अपाचे मोटर सायकल नम्बर MP43ZK6683 किमती करीबन 90,000 रूपये

 

*गिरफ्तार आरोपी -* 

(01) मधुसुदन उर्फ टोनी पिता दिनेश कुमार प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड 05 पिपलौदा 

(02) महेश उर्फ सन्नी पिता राम स्वरूप सुतार निवासी लोधा मौहल्ला सुखेडा

       

*सराहनीय भूमिकाः-* निरी. रमेश कोली, उनि इन्द्रपालसिंह राठौड़, उनि राजु मखोड़, सउनि कैलाश बोराना, आरक्षक कमलसिंह पंवार, विजयपाल, त्रिलोकसिंह , सतीश परमार, राकेश पाटीदार, समरथ पाटीदार, हिरालाल आर्य, सेनिक अशोक कुमावत की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754