किस्मत न्यूज़ रतलाम :- शिवगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई— किराने की दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम :- शिवगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई— किराने की दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनीषा जैन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

             दिनांक 30.11.2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पिता रायसिंह कटारा अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर राहगीर पंचान, हमराह स्टाफ व मुखबिर पंचनामा तैयार कर त्वरित दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी राकेश पिता रायसिंह कटारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी राजापुरामाताजी, थाना शिवगढ़ अपनी दुकान पर मिला। दुकान के अंदर छुपाकर रखे गए शराब के कार्टन चेक करने पर विभिन्न ब्रांड की बीयर एवं अंग्रेजी/देशी शराब बड़ी मात्रा में जप्त की गई। संपूर्ण माल बिना लायसेंस के रखने व विक्रय करने पर प्रकरण धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। मौके पर ही पंचान उपस्थित साक्षियों के समक्ष शराब जप्त की गई। आरोपी राकेश कटारा को धारा 35 BNS की नोटिस देकर विधिवत गिरफ्तार किया।

 

*जप्त शराब का विवरण :–*

1️⃣ 36 बीयर पावर कुल कंपनी 

2️⃣ देशी प्लेन शराब – 100 क्वार्टर 

3️⃣ लंदन प्राइड – 51 क्वार्टर 

4️⃣ रॉयल सिलेक्ट – 36 क्वार्टर

5️⃣ पावर 10000 स्ट्रॉन्ग बीयर – 30 केन

 

➡ कुल मात्रा : 72.6 लीटर

➡ कुल अनुमानित कीमत : ₹28,350

 

*गिरफ्तार आरोपी :–* राकेश पिता रायसिंह कटारा, उम्र 35 वर्ष निवासी राजापुरामाताजी, थाना शिवगढ़

*सराहनीय भूमिका :–* प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन, आरक्षक 519 बिल्लरसिंह, सैनिक 400 शंकरलाल की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754