रतलाम 1 दिसंबर/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम बैठक में एस आई आर, हितग्राही मूलक योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन, समग्र ई केवायसी, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
टी एल बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध करवायें। दिसम्बर माह गुड गवर्नेस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी अधिकारी विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही संपादित करे। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रो का जवाब अवश्य दे। सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे। कोई भी शिकायत नान अटेण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये यह सुनिश्चित करें । शिकायत का समाधान कारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करे।
क्लस्टर स्तर पर होगी समीक्षा बैठक
जिले मे शासन की फ्लेगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिसम्बर माह से निर्धारित तिथि अनुसार क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर सभी जिला अधिकारी उपस्थित होकर मैदानी अमले के सहयोग से आमजन की समस्याओं/आवश्यकताओं का अनुश्रुवण कर पंजी मे दर्ज करेगें । सभी अधिकारीयों की समीक्षा बैठक क्लस्टर मुख्यालय पर होगी।पहली क्लस्टर बैठक शिवगढ क्लस्टर मुख्यालय पर 5 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी । सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग की योजनाओं की पूरी तैयारी कर ले।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

