किस्मत न्यूज़ जबलपुर *हेड कांस्टेबल अशरफ़ अली ने संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया राजकोट में आयोजित अ.भा.पुलिस हाकी स्पर्धा में अम्पायरिंग करेंगे अशरफ़* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ जबलपुर. कहते हैं प्रतिभा को, हुनर को कभी दबाया नहीं जा सकता है, योग्यता हर उम्र में निखार लाती है. फिलहाल यह बात जबलपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक सैय्यद अशरफ़ अली पर पूरी तरह से लागू होती हैं. करीब दो दशकों तक बतौर हाकी खिलाड़ी देशभर के मैदानों में अपने खेल का जलवा बिखेरने वाले अशरफ़ एक बार फिर गुजरात के राजकोट में मैदान पर नज़र आयेंगे. लेकिन खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि बतौर अम्पायर. 4 दिसंबर से राजकोट में आल इंडिया इन्टर पुलिस हाकी चेम्पियनशिप शुरू हो रहीं है. जिसमें देशभर की चुनिंदा पुलिस एवं अर्ध सैनिक बलों की टीमें भाग ले रहीं हैं. आल इंडिया पुलिस स्पोटर्स कंट्रोल बोर्ड ने उक्त प्रतियोगिता के लिए अशरफ़ अली को अम्पायर मनोनीत किया है.
*पुलिस अधिकारियों ने दी बधाई*
जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा, एसपी सम्पत उपाध्याय, कुशाल सिंह, हाजी सैय्यद हैदर अली, अजय मार्को, एल्विन सुशील कुमार, आरिफ अली, पप्पी खान, असलम अली, अफसर अली, दानिश खान व गुलाम गौस ने कहा है कि अशरफ ने देश में जबलपुर का गौरव बढ़ाया है. जिसके लिए वह बधाई का पात्र है.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

