किस्मत न्यूज़ बैतूल :- *एचआईवी एड्स को हराने के लिए जागरूकता जरूरी*  *रेल्वे स्टेशन पर एड्स को लेकर चलाया जागरूकता अभियान अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल :- *एचआईवी एड्स को हराने के लिए जागरूकता जरूरी*  *रेल्वे स्टेशन पर एड्स को लेकर चलाया जागरूकता अभियान अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के तत्वावधान में जिला एड्स नियंत्रण समिति के मार्गदर्शन में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी बैतूल द्वारा साप्ताहिक जनजागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रेल्वे स्टेशन बैतूल में रेल्वे हम्माल यूनियन और जनसमुदाय को एचआईवी एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस बी से बचाव के प्रति जागरूक किया। जिसमें एचआईवी के 4 कारण एवं इनके बचाव के तरीके के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं एचआईवी एक्ट 2017 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम बाधाओं को दूर करना, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन लाना रही। जिसके तहत एचआईवी-एड्स की रोकथाम, बचाव, उपचार और जागरूकता से जुड़ी विस्तृत जानकारी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के स्टाफ द्वारा प्रदान की। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के तरीकों, सुरक्षित व्यवहार, मिथक और वास्तविकताओं, तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला। रेल्वे स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एचआईवी-एड्स को लेकर जागरूकता बढऩा, भ्रांतियों को दूर करना और युवाओं को सुरक्षित व्यवहार के प्रति सजगता बढ़ेगी। इस अवसर पर लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना योर्स सोशल सोसायटी की काउंसलर श्रीमति प्रीति बाला पवांर एमएडंई वैभव मालवी, ओआरडब्ल्यु भाग्यश्री तालमपुरिया, छाया प्रजापति, भाग्यश्री नामदेव, अभिषेक सोनी, सरिता बोडख़े, कीर्ति नामदेव, प्रमिला मसौदकर एवं रेल्वे स्टाफ, प्रशिक्षण केंद्र के सभी अधिकारी, प्रशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]