किस्मत न्यूज़ चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी भीमपुर के जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर एवं जनपद पंचायत चिचोली में हुए 13 करोड़ के गबन में आरोपी को किया गिरफ्तार । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी भीमपुर के जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर एवं जनपद पंचायत चिचोली में हुए 13 करोड़ के गबन में आरोपी को किया गिरफ्तार ।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ चिचोली थाना की बड़ी सफलता,अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

 

  थाना चिचोली क्षेत्र अंतर्गत चौकी भीमपुर के जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर एवं जनपद पंचायत चिचोली में हुए 13 करोड़ के गबन में आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 

गिरफ्तार आरोपी- युमेन्द्र उर्फ दीपक रहंगडाले पिता स्व.काशीराम रहंगडाले निवासी इंदौर

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ,अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी एवं क्ष्रीमान एसडीओपी महोदय शाहपूर श्री मंयक तिवारी के निर्देशन मे प्रकरण मे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एस.आई.टी टीम गठित की की गई थी जो एस.आई.टी गठित टीम के द्वारा दिनांक 19/03/2025 को फरियादी इंदिरा मेहतो जिला सम्वयक अधिकारी जिला बैतूल के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर एवं जनपद पंचायत चिचोली मे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कुल 13 करोड 21 लाख 71 हजार 220 रुपये की राशि का गबन के संबंध मे एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420,409,120 (बी) भादवि 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना मे प्रकरण के तीन आरोपियो क्रमशः 1. कौशलचंद उर्फ सोनू पिता अर्जुन शिवनकर निवासी सीताडोंगरी 2. बीरवल पिता रामजी रावत निवासी गोंडूंडई,3 सपना पिता शिवचरण इवने निवासी हरदू को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी युमेन्द्र उर्फ दीपक रहंगडाले पिता स्व.काशीराम रहंगडाले निवासी इंदौर को कल दिनांक 08/12/2025 को इंदौर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल के द्वारा गठित एस.आई.टी टीम के द्वारा पकडा गया। बाद आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा गबन की राशी अपने खाते में आना और उसे खर्च करना बताया गया है तथा 23 लाख रूपये की राशी अभी वर्तमान मे अपने खाते मे होना बताया है । उक्त आरोपी को आज दिनांक 09/12/2025 को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जावेगा। प्रकरण के अन्य आरोपियो की तलास की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]