किस्मत न्यूज़ घोड़ा डोंगरी :- *पानी पशु मनुष्य, पेड़ से लेकर जानवरों तक के लिए अतिआवश्यक* *ग्राम बाकुड़ में बोरी बंधान कार्य सम्पन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ घोड़ा डोंगरी :- *पानी पशु मनुष्य, पेड़ से लेकर जानवरों तक के लिए अतिआवश्यक* *ग्राम बाकुड़ में बोरी बंधान कार्य सम्पन्न*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ घोड़ा डोंगरी। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा जल संचयन अभियान 2025 के अंतर्गत सारणी सेक्टर के ग्राम बाकुड़ में बाकुड़ नदी पर बोरी बंधान कार्य किया गया। जन अभियान परिषद द्वारा संचालित यह प्रदेशव्यापी अभियान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव तथा परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर के नेतृत्व में और अभियान जिला समन्वयक प्रिया चौधरी के मार्गदर्शन में सभी विकास खंडों में क्रियान्वित किया जा रहा है। बोरी बंधान का उद्देश्य वर्षा जल को रोककर जल स्तर में वृद्धि करना तथा क्षेत्र में जल संकट को कम करना, रबी फसल के लिए किसानों को पानी की उपलब्धता, पशु पक्षी एवं जानवरों के लिए पानी उपलब्धता सुनिश्चित करना आदि प्रमुख उद्देश्य है क्योंकि पानी पशु मनुष्य, पेड़ से लेकर जानवरों तक के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी दिनेश मर्सकोले ग्राम बाकुड़ तथा ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत उपस्थित रहे। इसके अलावा नवांकुर संस्था जन स्वास्थ्य रक्षा समिति, सारणी सेक्टर से रूपचंद यादव, परामर्शदाता विजय महतो, संगीता उघड़े, यशोमती भोरवंशी, जतिन प्रजापति सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। ग्राम के मुकेश मर्सकोले, सनी मर्सकोले, जगत भगत, रुपसा भगत, रामसिंह मर्सकोले, गुड्डन कूमरे, सचिव जामखोदर सज्जूलाल कुमरे, तथा गोलू मर्सकोले उपस्थित रहे। बोरी बंधान को सफल बनाने में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय महाविद्यालय सारणी के एनएसएस स्वयंसेवक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम बाकुड़ के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई ग्रामीणां एवं विभिन्न संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आभार अमोल सहाने ने व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]