किस्मत न्यूज़ बैतूल.एप के माध्यम से उपस्थिति का पटवारियों ने किया विरोध.मध्य प्रदेश पटवारी संघ की बैठक श्री द्वारका मैरिज लॉन, कालापाठा में संपन्न हुई। संघ की बैठक में जिले के समस्त पटवारी सम्मिलित हुए। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.एप के माध्यम से उपस्थिति का पटवारियों ने किया विरोध.मध्य प्रदेश पटवारी संघ की बैठक श्री द्वारका मैरिज लॉन, कालापाठा में संपन्न हुई। संघ की बैठक में जिले के समस्त पटवारी सम्मिलित हुए।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल *पटवारी संघ की बैठक संपन्न*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल। मध्य प्रदेश पटवारी संघ की बैठक श्री द्वारका मैरिज लॉन, कालापाठा में संपन्न हुई। संघ की बैठक में जिले के समस्त पटवारी सम्मिलित हुए। पटवारी संघ की बैठक में उपस्थित समस्त पटवारियो द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति लॉगिन करने को पुरजोर विरोध किया गया। जिला सचिव सुभाष पवार ने बताया कि संघ द्वारा संगठन के चुनाव तहसील एवं जिला स्तर पर किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। केशव कोस और प्रांतीय प्रचार मंत्री दिलीप कराचे ने महिला पटवारियों से शाम 6 बजे के बाद कार्य से मुक्त रखने की बात कही। प्रवक्ता विवेक मालवी रात्रिकालीन मीटिंग नहीं लिए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में तहसील बैतूल में पदस्थ पटवारी अजय खातरकर को प्रभारी राजस्व निरीक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार करने का विरोध व्यक्त किया गया साथ ही पटवारी संघ द्वारा पटवारियों को वर्तमान परिवेश में कार्यक्षेत्र को होने वाली कठिनाइयों के निराकरण किए जाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रहलाद बामनकर, मोरध्वज टिकमें, पांडू देशमुख सहित संघ के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]