किस्मत न्यूज़ जबलपुर,*एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में “एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव” का भव्य एवं सफल आयोजन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ जबलपुर,*एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में “एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव” का भव्य एवं सफल आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ जबलपुर,नौरोजाबाद/उमरिया शहीद अहमद (भूरा भाईजान ) । एसईसीएल जोहिला क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के तत्वावधान में तथा सर्वोदय महिला समिति, जोहिला क्षेत्र द्वारा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सामुदायिक भवन जीएम कॉम्प्लेक्स परिसर एवं केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

इस नारी शक्ति खेल महोत्सव का उद्घाटन एवं समापन समारोह सर्वोदय महिला समिति, जोहिला क्षेत्र की माननीया अध्यक्षा श्रीमती सस्मिता साहू के मुख्य आतिथ्य तथा जोहिला क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री कैलाश चंद्र साहू की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसके उपरांत खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।

 

महोत्सव में जोहिला क्षेत्र की लगभग 200 महिला कर्मचारी एवं गृहणियों ने अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास तथा आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।

 

खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें दौड़, रिले दौड़, डिस्क थ्रो, रस्साकसी, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस के साथ-साथ फन गेम्स जैसे जलेबी रेस, मटका रेस, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, रस्सी कूद आदि शामिल रहे। सभी खेलों में प्रतिभागी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। खेल मैदान में पूरे दिन उत्साह, उमंग एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

 

दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को संध्या काल में आयोजित भव्य समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की विजेता एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

 

समारोह को संबोधित करते हुए माननीया मुख्य अतिथि श्रीमती सस्मिता साहू एवं अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र साहू ने क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को न केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के प्रति एसईसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

 

इस सफल आयोजन में सर्वोदय महिला समिति की अन्य माननीया सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही जोहिला क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं आमंत्रित अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

 

 एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव नारी सशक्तिकरण, खेल भावना एवं सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ, जिसने क्षेत्र की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]