किस्मत न्यूज़ बैतूल,*विद्यार्थियों को बताए शासकीय कॉलेज के फायदे*  *जे एच कॉलेज का कॉलेज चलो अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल,*विद्यार्थियों को बताए शासकीय कॉलेज के फायदे*  *जे एच कॉलेज का कॉलेज चलो अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जेएच कॉलेज द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में जिला योजना अधिकारी एवं सहायक जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सुबोध शर्मा के साथ गत वर्ष उत्तीर्ण एवं ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की स्थिति के विषय में चर्चा की गई। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज के भ्रमण के दौरान लगभग 87 विद्यार्थियों के साथ ई प्रवेश 2026-27 के संबंध में अलग- अलग विषयों  पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे ने विद्यार्थियों को शासकीय महाविद्यालय में अध्ययन के लाभ बताए। अभियान के संयोजक प्रो.राकेश कुमार पवार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधांए दी जाती है जैसे छात्रवृत्ति, हॉस्टल आदि। प्रो.दुर्गेश राने द्वारा  विद्यार्थियों को एनईपी 2020 के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। डॉ.महेंद्र नावंगे ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शोध व अनुसंधान तथा फील्ड प्रोजेक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म भरवाए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754