किस्मत न्यूज़ रतलाम,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने थाना नामली एवं पुलिस चौकी बांगरोद का किया आकस्मिक निरीक्षण कानून व्यवस्था, हवालात, और लंबित अपराधों का लिया जायजा
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा आज थाना नामली एवं चौकी बांगरोद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी नामली निरीक्षक श्रीमति गायत्री सोनी एवं थाना स्टाफ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों की स्थिति तथा उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
*थाना परिसर एवं हवालात का निरीक्षण–*
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना एवं चौकी परिसर, हवालात, शस्त्रागार एवं रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों से एफआईआर रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, शिकायत पंजी सहित अन्य अभिलेखों का संधारण देखा और आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
हवालात में साफ-सफाई, बंदियों की भोजन एवं पेयजल व्यवस्था तथा सुरक्षा मापदंडों की भी गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार रखते हुए सुरक्षा और स्वच्छता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।
*शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश–* पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगी होना चाहिए, ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मकता बनी रहे। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के कैंप लगाकर निराकरण के भी निर्देश दिए गए।
*लंबित अपराध एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश–* निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
साथ ही उन्होंने आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं गुंडा-बदमाशों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

