किस्मत न्यूज़ आमला।* अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर आमला में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ आमला।* अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर आमला में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ आमला*भव्य कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ*

 

*पीत वस्त्रों से सुसज्जित हुआ नगर, चार दिनों तक चलेंगे यज्ञीय अनुष्ठान*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

*आमला।* अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर आमला में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। नगर भर में पीत वस्त्रों से सुसज्जित मातृशक्तियों ने आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

नगर की विभिन्न दिशाओं से निकली कलश यात्राएं स्थानीय हवाई पट्टी रेलवे स्टेडियम पर एकत्रित हुईं, जहां 2100 कलशों में जल पूजन कर देवशक्तियों का आवाहन किया गया तथा विधि-विधान से यज्ञशाला में कलशों की स्थापना की गई।

महायज्ञ के प्रथम दिवस की शुरुआत कलश शोभायात्रा से हुई। पूरे नगर को विचार क्रांति अभियान के पीले ध्वजों, पुष्प सज्जा और आध्यात्मिक प्रतीकों से अलंकृत किया गया।

गणेश लॉन, नाका बोड़खी, टंडन कैम्प गेट, बंधा रोड, भीमनगर, गोविन्द कॉलोनी, राठौर मोहल्ला, पीर मंजिल, मैन मार्केट, जनपद चौक, बस स्टैंड और रेलवे कॉलोनी सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा ने नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

कलश यात्रा के दौरान समस्त मातृशक्तियों का पूजन, वंदन एवं आरती महिला मंडल द्वारा की गई।

गायत्री परिवार आमला के मुख्य ट्रस्टी बी.पी. धामोडे ने बताया कि यह महायज्ञ दुख निवारण, विचार निर्माण और देवत्व जागरण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि जहां गायत्री यज्ञ होता है, वहां लोगों का दृष्टिकोण स्वतः सकारात्मक परिवर्तन की ओर अग्रसर होता है।

उन्होंने यज्ञ को जीवन का अनुशासन बताते हुए कहा कि यज्ञ में अर्पित आहुति का शुभ फल अनेक गुना होकर प्राप्त होता है। शास्त्रों में यज्ञ को सर्वोत्तम कर्म कहा गया है।

*कार्यक्रम विवरण*

 

*शनिवार 20 दिसंबर*

प्रातः 8 से 11 बजे: देवपूजन, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार

 

सायं 6 से 9 बजे: संगीत प्रवचन – “राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने”

 

*रविवार 21 दिसंबर*

 

प्रातः 8 से 11 बजे: गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार

 

सायं 5 से रात्रि 9 बजे: डॉ. चिन्मय पण्ड्याजी का विशिष्ट उद्बोधन एवं विराट दीप महायज्ञ

 

 

*सोमवार 22 दिसंबर*

 

प्रातः 8 बजे से: गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754