किस्मत न्यूज़ रतलाम,सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान आज से 25 दिसंबर तक, रीपोर्ट मनोहर मालवीय । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान आज से 25 दिसंबर तक, रीपोर्ट मनोहर मालवीय ।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम , 19 दिसम्बर/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ‘सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। उक्त अभियान में प्राप्त आवेदन के संकलन कर ‘प्रशासन गाँव की ओरपोर्टल (यूआरएल: https://darpgapps.nic.in/GGW25) पर दर्ज किए जाने के निर्देश हैं।

अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में हल की गई जन शिकायतों की संख्या, सीपीग्रामों में हल की गई सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, राज्य पोर्टलों में हल की गई सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई सेवाओं की संख्या, सेवा वितरण आवेदनों की संख्या व उक्त अवधि में जिनका निपटारा किया गया उनकी जानकारी का संकलन एवं उनका प्रचार- प्रसार एवं साझाकरण किया जाएगा। साथ ही पोर्टल पर भी इन्हें फोटो के साथ अपलोड किया जाएगा। जन शिकायतों के समाधान की सफलता की कहानियां व आयोजित कार्यशाला का विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उपरोक्तानुसार आयोजित अभियान में जिले/स्थानीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्यतः उपस्थित रहेगें।

 अभियान के लिए जिला स्तर पर सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । अनुविभाग स्तर पर एसडीएम नोडल अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत तथा सी एम ओ नगरीय निकाय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । एस डी एम के नेतृत्व में अनुभाग में समस्‍त विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देने के लिए तहसील मुख्यालयों/ग्राम पंचायतों आदि में विशेष शिविरों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर जनता की शिकायतों का अनुश्रुवण कर समाधान की कार्यवाही की जाएगी। आज सुशासन सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के साथ अधिकारियों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754