किस्मत न्यूज़ रतलाम, के थाना ताल क्षेत्र मैं एक कार और ट्रक की टक्कर में 03व्यक्ति हुए गंभीर घायल, डायल-112 वाहन की मदद से पहुँचाया अस्पताल, रीपोर्ट मनोहर मालवीय ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम,जिले थाना ताल के चंबल नदी राधानगरी जावरा रोड पर ट्रक के पीछे कार जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे घुस गई टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए है, जिला रतलाम के थाना ताल की डायल 112 एफआरवी को पुलिस सहायता के संबंध में इवेंट प्राप्त हुआ।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20-12-2025 को रात्रि 02:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना ताल एफआरवी आरटीएम 16 में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक लोकेश पाटीदार एवं पायलेट सैयद मेहमूद अली ने मौके पर पहुँचकर बताया की रात्रि में अत्यधिक धुंध की वजह से एक कार ट्रक में पीछे से घुस गई है की आपसी टक्कर हो गयी थी, जिसमे 03 व्यक्ति घायल हो गए है| डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला चिकित्सालय ताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।
डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला एवं जान बचाई जा सकी |
*घायलों के नाम–* 1- धर्मेंद्र पिता भारत सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी लसूडिया थाना दलौदा जिला मंदसौर 2- अर्जुन सिंह पिता दूना सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गीता भवन रोड मंदसौर 3- मुन्ना पिता सलीम शाह उम्र 50 वर्ष निवासी जावरा
सराहनीय कार्य –आरक्षक लोकेश पाटीदार
पायलट सैयद मेहमूद अली
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

