किस्मत न्यूज़ ढोढर.पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा दो आरोपियो के कब्जे से 150 ग्राम एम.डी.ड्रग्स एवं एक मोटरसायकल जप्त की गयी,  रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ ढोढर.पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनौद द्वारा दो आरोपियो के कब्जे से 150 ग्राम एम.डी.ड्रग्स एवं एक मोटरसायकल जप्त की गयी,  रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ ढोढर   रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी

*घटनाक्रम का विवरण:-* दिनांक 21–22 दिसंबर की रात्रि में मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी ढोढर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अफरोज खाँ पिता एहमद खाँ मेवाती उम्र 35 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा व नीलेश सिंह पिता दुलेसिंह दरोगा उम्र 30 साल निवासी रिछापडुनि थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से बरखेङी फण्टा ढोढर पर विधिवत कार्यवाही करते हुए 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स व एक बजाज पल्सर मोटरसायकल जप्त कर आरोपी आरोपियो विरूद्ध थाना रिंगनोद के अपराध क्रमाक 481/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

*जप्त मशरूका* 

01. 150 ग्राम एम.डी.ड्रग्स कुल कीमती 15 लाख रुपये   

02. 01 बजाज पल्सर मोटर सायकल कुल कीमति करीब 50 हजार रुपये

* गिरफ्तारशुदा आरोपी * – 

*1.* आरोपी अफरोज खाँ पिता एहमद खाँ मेवाती उम्र 35 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा 

*2.* नीलेश सिंह पिता दुलेसिंह दरोगा उम्र 30 साल निवासी रिछापडुनि थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ 

*सराहनीय भूमिका* निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर.923 जितेन्द्र व्यास, आर.279 मुकेश, आर.111 नरेन्द्र जगावत ,आर.291 कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]