किस्मत न्यूज़ बैतूल,*रामानुजन गणित के महान पुरोधा थे* *महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल,*रामानुजन गणित के महान पुरोधा थे* *महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा बैतूल में मध्यभारत प्रान्त के सह वैदिक गणित प्रमुख जगदीश झड़ेकार ने प्राचीन परम्पराओं पर आधारित वैदिक गणित की प्रासंगिकता से छात्रों को अवगत कराते हुए बताया कि भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने संख्याओं के सिद्धांत में योगदान दिया। जिसमें विभाजन फलन के गुणों की अग्रणी खोज भी शामिल है। उनके शोध पत्र अंग्रेज़ी और यूरोपीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए और 1918 में उन्हें रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के लिए चुना गया। उन्होंने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणी और सतत भिन्नों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें उन गणितीय समस्याओं के समाधान भी शामिल हैं साथ ही उन्होने गणित के अनेक प्रमेय का प्रतिपादन किया था। रामानुजन गणित के पुरोधा थे। विद्यालय के गणित के शिक्षक गोविन्द सिंह ठाकुर और शिवानी मालवीय ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गणित की संकल्पनाओं से छात्रों को अवगत कराया। 

*छात्रों ने उकेरी गणित की आकृतियां*

प्राचार्य संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में सम्पन्न रामानुजन जयंती पर नन्हें-नन्हें शिशुओं सहित, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी विभाग के विद्यार्थियों ने गणितीय संकल्पनाओं पर आधारित आकृतियों को सजीव रूप प्रदान किया। अपनी कल्पना से उन्होंने विभिन्न आकृतियों को उकेरा जिस हेतु शिशु वाटिका जिला प्रमुख शारदा साबले, मंजु वासनिक, प्रीति साहू, अनीता धोटे, उषा डोंगरे, सुरेखा वैद्य, संगीता राठौर, राजेश सोनी का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]