किस्मत न्यूज़ रतलाम,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई में 36 आवेदकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल उपस्थित रहे। 🌟👮‍♂️💼 – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई में 36 आवेदकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल उपस्थित रहे। 🌟👮‍♂️💼

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा 36 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 

रीपोर्ट मनोहर मालवीय

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 36 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक श्री मति गायत्री सोनी, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754