किस्मत न्यूज़ जबलपुर,मध्यप्रदेश के जबलपुर और करेली का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। शहर की मदीहा जावेद (कक्षा 9) और उनकी छोटी बहन सारा जावेद (कक्षा 7) ने शारजाह एक्सीलेंस अवार्ड (डिस्टिंग्विश्ड स्टूडेंट कैटेगरी) 2025 अपने नाम कर लिया है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ जबलपुर.और करेली की बेटियों का यूएई में जलवा, जीता शारजाह एक्सीलेंस अवार्ड 2025
तालिब हुसेन की विशेष ख़बर…
यह श्रेणी विशेष रूप से छात्रों (कक्षा 3 से 12 तक) के लिए है और इसका मकसद शिक्षा के क्षेत्र में उन विद्यार्थियों को सम्मानित करना है जो पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
इस श्रेणी में चयनित होने के लिए छात्र को कई मानकों पर आंका जाता है, जैसे:
• शैक्षणिक उपलब्धि
• रचनात्मकता और नवाचार
• डिजिटल कौशल
• सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता ।
यह पुरस्कार समारोह हिज हाइनेस शेख डॉ. सुल्तान बिन मुहम्मद अल क़ासिमी, सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और शारजाह के शासक के संरक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर दोनों बहनों को मंच पर सम्मानित किया गया।
यूएई में कुल 3,431 स्कूल हैं और पूरे देश से हर श्रेणी में केवल 3 छात्रों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया। विशेष उपलब्धि यह रही कि सारा जावेद अपने वर्ग (कक्षा 7) में पूरे यूएई से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा बनीं।
गौरव का क्षण तब और भी खास हो गया जब शारजाह की सड़कों पर मदीहा और सारा की तस्वीरों से सजे झंडे ऊँचे लहराते दिखाई दिए। इस दृश्य ने न केवल भारतीय प्रवासी समुदाय को गर्व से भर दिया बल्कि जबलपुर और करेली के लोग भी अपनी बेटियों की सफलता से गदगद हो उठे।
वे स्व. ज़फरुद्दीन पटेल और एनुद्दीन पटेल की नातिनें हैं, जिनका नाम आज उनकी इस उपलब्धि से और भी रोशन हुआ है।मदीहा और सारा, मां निशात अंजुम (जबलपुर निवासी) और पिता जावेद खान (करेली निवासी) की बेटियां हैं। परिवार का कहना है कि, “8 मई 2025 हमारे लिए हमेशा यादगार रहेगा। बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। यह मध्यप्रदेश और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।”
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन करती है, बल्कि छोटे शहरों के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है कि सही दिशा और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

