महिदपुर रोड श्री स्थानीय सुविधि नाथ जैन मंदिर में शनिवार को गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराजा की जन्म एवं स्वर्गा रोहण तिथि पोष सुदी सप्तमी महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा
|
😊 Please Share This News 😊
|
गुरु सप्तमी के पावन प्रसंग पर जैन समाज द्वारा होंगे विभिन्न आयोजन
महिदपुर रोड श्री स्थानीय सुविधि नाथ जैन मंदिर में शनिवार को गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराजा की जन्म एवं स्वर्गा रोहण तिथि पोष सुदी सप्तमी महापर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा ।जिसमें जैन समाज द्वारा गुरु सप्तमी के पावन अवसर पर प्रभात फेरी सुबह 6:30 बजे, तत्पश्चात भातें का आयोजन किया जाएगा। भक्तांबर पाठ गुरु इक्कीसा, एवंजाप प्रातः 10:00 बजे दोपहर में 12.39 विजय मुहूर्त में श्री राजेंद्र सुरि गुरु पद महापूजन का आयोजन लाभार्थी रमेश चंद अमित कुमार अंकेश कुमार कोचर मावा वाला परिवार द्वारा किया जाएगा रात्रि में 7:30 बजे महाआरती एवं भक्ति संध्या का आयोजन महिदपुर रोड जैन श्री संघ द्वारा किया जाएगा। जैन श्री संघ अध्यक्षअजय चोरडिया ने समाज के सभी महानुभावों से अनुरोध किया है कि गुरु सप्तमी पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में पधार कर जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि करें उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

