किस्मत न्यूज़ रतलाम,*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ* *”मन के समस्त रोगों को दूर करती है श्रीमद् भागवत कथा” : पं. सुनीलकृष्ण व्यास* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,*भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ* *”मन के समस्त रोगों को दूर करती है श्रीमद् भागवत कथा” : पं. सुनीलकृष्ण व्यास*

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,नगर में आज श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। प्रथम दिन की कथा के अवसर पर प्रातः भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो श्री गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राम हनुमान मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुँची। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। बैंड की मधुर धुनों और ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं तथा मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक नृत्य किए । नगर के विभिन्न समाजों, संस्थाओं एवं परिवारों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

श्री गणेश मंदिर पर मुख्य कलश एवं श्रीमद्भागवत पुराण का विधिवत पूजन संपन्न हुआ।

प्रथम दिवस की आरती एवं प्रसादी के यजमान श्री गोपाल जी दांगी (कसारी वाले) एवं परिवार ने यात्रा में श्रीमद् भागवत पुराण सिर पर धारण की एवं आरती उतारी।

मुख्य कलश धारण करने का सौभाग्य श्री विजय मंडोवरा को प्राप्त हुआ।

 

कथा प्रवचन पूज्य श्री सुनीलकृष्ण जी व्यास (बेरछा वाले) द्वारा किया जा रहा है। अपने उद्बोधन में उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कथा मानव के मन के समस्त विकारों और रोगों को दूर कर जीवन में शांति, सद्भाव और भक्ति का संचार करती है।

कथा के प्रथम दिवस के आयोजन से संपूर्ण नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में आगामी दिनों की कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]