किस्मत न्यूज़ बैतूल। दान से बड़ा कोई धर्म नहीं है, दान देेने से ही व्यक्ति में सतप्रवृत्तियों का विकास होता है। उसमें में विद्या मंदिर में दान ईश्वरीय भक्ति से कम नहीं है – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल। दान से बड़ा कोई धर्म नहीं है, दान देेने से ही व्यक्ति में सतप्रवृत्तियों का विकास होता है। उसमें में विद्या मंदिर में दान ईश्वरीय भक्ति से कम नहीं है

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल*पूर्व छात्र ने भाई की स्मृति में स्कूल में वॉटर कूलर भेंट*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

बैतूल। दान से बड़ा कोई धर्म नहीं है, दान देेने से ही व्यक्ति में सतप्रवृत्तियों का विकास होता है। उसमें में विद्या मंदिर में दान ईश्वरीय भक्ति से कम नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर समाजसेवी प्रदीप कुंभारे के द्वारा उनके स्वर्गीय भाई मनीष कुंभारे की स्मृति में आयोजित सप्त दिवसीय भागवत पुराण कथा के अवसर पर ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए ढोंडवाड़ा स्कूल के पूर्व छात्र प्रदीप कुंभारे द्वारा स्कूल को वॉटर कूलर भेंट किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुरेन्द्र धोटे व शिक्षक मदनलाल डढोरे ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सराहनीय पहल है और लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। पूर्व छात्र के द्वारा किए गए कार्य की शाला प्रबंधन समिति व ग्रामीणों की सकारात्मक पहल की सराहना की। इस मौके पर अतिथियों द्वारा शिक्षक राजू गंगारे के द्वारा छात्रों स्वेटर वितरण जैसे सेवाभावी कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी रामशंकर साबले, संस्था प्राचार्य मीना डंडारे प्रीति बाला माकोड़े, अशोक कुमार इवने, कैलाश पवार, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र कुमार मेहरा, डॉ.कलावती हारोड़े, महेन्द्र पंवार, ताहिर बानो, आशा अरोरा, राजेन्द्र कुमार बेले, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, पूनम काले, जयदेव डोंगरे, मदनलाल डढोरे, होसीलाल उइके, प्रदीप पौंड्रिक, अशोक पवार, संदीप पांडे,राजु गंगारे, केसी पवार, सुभाष सातनकर, विनीता ठाकुर आदि ने श्री कुंभारे के सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754