किस्मत न्यूज़ बैतूल*अयोध्या के लिए पदयात्री हुए रवाना* *यह यात्रा सादभावना की अनूठी मिसाल:केंद्रीय मंत्री* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल*अयोध्या के लिए पदयात्री हुए रवाना* *यह यात्रा सादभावना की अनूठी मिसाल:केंद्रीय मंत्री* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। राधा कृष्ण मंदिर गंज से अयोध्या जी तक पद यात्रा के लिए पदयात्रियों ने प्रस्थान किया। केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, शिक्षाविद किन्तु दीक्षित साहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवीयों ने फूलमाला से अभिनंदन कर पदयात्री धनंजय सिंह ठाकुर व केशो मोरले को विदा किया। उल्लेखनीय है कि यह दोनो युवकों के द्वारा बैतूल से अयोध्या दूसरी बार पदयात्र की जा रही है। इस बार मां ताप्ती, पूर्णा नदी के जल सहित जिले की नदियों, गांव की माटी, धर्म ध्वज और तिरंगा के साथ अयोध्या पहुंचेगे। इस मौके पर डीडी उईके ने कहा कि यह पदयात्रा वह सद्भावना देश की अखंडाता को सम्प्रभुता को दर्शाती है। उन्होने कहा कि हमारे जिले से दो युवक लगभग 1300 किलोमीटर की पदयात्रा कर रामलीला के दर्शन करेेंगे जो हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। सुधाकर पवार ने कांतु दीक्षित कहा की यह पद यात्रा दो राज्य व 19 जिले क्रास करती हुई रामलला सरकर के धाम अयोध्या पहुंचेगी हम सभी इसके आज हम सभी साक्षी रहे यह परम सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर संजय पप्पी शुक्ला, तुलीका पाचोली, सुखदेव गुजरे, वासुदेव गुजरे, मदन लाल डढोरे, राधेलाल वनखेडे, बबलु दुबे, सुशील उदयपुरे, संजना धुर्वे, तनुश्री सोनी,जीवन उच्चसरे,गजेंद्र पवार, मयक गोखले, सीताराम इग्ले, हिमांशु मालवीय, शैलेन्द बिहारिया, पिकी भाटिया, रमेश भाटिया, पवन साहू सहित बडी संख्या लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]