गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी महाराजा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर  आकर्षक फूलों रंगोली एवं विद्युत साज सज्जा से सजा गुरु दरबार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी महाराजा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर  आकर्षक फूलों रंगोली एवं विद्युत साज सज्जा से सजा गुरु दरबार

😊 Please Share This News 😊

नगर में गुरु सप्तमी महोत्सव श्रद्धा भक्ति आस्था के साथ धूमधाम से मनाया

 

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

गुरुदेव राजेंद्र सूरीजी महाराजा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर 

आकर्षक फूलों रंगोली एवं विद्युत साज सज्जा से सजा गुरु दरबार

महिदपुर रोड श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर में गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराजा का 199 जन्म एवं 119 वां स्वर्गारोहण दिवस पोष सुदी सप्तमी महापर्व शनिवार को जैन समाज द्वारा श्रद्धा भक्ति एवं आस्था के साथ मनाया गया सुबह से ही मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गुरु भक्त आतुर थे हर कोई गुरु जन्मोत्सव पर गुरु के दर्शन पाने को आतुर था गुरु सप्तमी के पावन अवसर पर सुबह समाज जनों द्वारा गुरुदेव की जय जयकार लगाते हुएमंगल प्रभात फेरी निकाली गई ।तत्पश्चात भातें आयोजन किया गया । सुबह भक्तांबर पाठ गुरु इक्कीसा एवं गुरु जाप का किया गया। दोपहर में 12.39 विजय मुहूर्त में गुरु पद महा पूजन का सुंदरतम आयोजन लाभार्थी रमेश चंद अमित कुमार अंकेश कुमार कोचर मावा वाला परिवार किया गया। 2 घंटे चली गुरु पद महापूजन को पूजन को महिला परिषद महिदपुर रोड द्वारा सुमधुर संगीत एवं भक्ति गीतों के साथ पढ़ाया गया उपस्थित गुरु भक्तों ने पूजन में भक्ति गीतों पर भाव विभोर होकर नृत्य किया। पश्चात लाभार्थी परिवार द्वारा प्रभावना की गई।रात्रि में महा आरती एवं एक शाम गुरु राजेंद्र के नाम भक्ति संध्या का आयोजन समाज जनों द्वारा किया गया। महिला परिषद एवं समाज जनों द्वारा सुंदरतम भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। भजनों पर समाज जनों ने नृत्य कर गुरु भक्ति का परिचय दिया। मंगलमय कार्यक्रम में सकल जैन श्री संघ ,नवयुवक, महिला, बहू, तरुण ,बालिका परिषद में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]