किस्मत न्यूज़ रतलाम ब्लैक स्पॉट पर जीवन रक्षक पहल — रतलाम पुलिस का व्यापक सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम ,पुलिस,मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में रतलाम जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 30.15.25 को थाना बिलपांक अंतर्गत सातरूंडा ब्लैक स्पॉट पर राहगीरों एवं ग्रामीण नागरिकों के लिए प्रभावी अवेयरनेस प्रोग्राम संचालित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी यातायात आनंद सोनी द्वारा शासन की महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा एवं पीड़ित सहायता योजनाओं—हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना, राहवीर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना—की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राहवीर योजना से संबंधित सूचनात्मक फ्लेक्स वितरित कर नागरिकों को दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने सड़क अनुशासन पर जोर देते हुए रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा साधनों के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तार से समझाया।
स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला चिकित्सालय रतलाम की टीम के डॉ. गौरव बोरीवाल एवं डॉ. नितेश मालवीय द्वारा विभिन्न आपात परिस्थितियों में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के माध्यम से जीवन बचाने की विधि का डमी मॉडल पर व्यावहारिक प्रदर्शन कर नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी अय्यूब खान द्वारा उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से फीडबैक प्राप्त किया गया। आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया।
रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सतत प्रयास जारी रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

