किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.कथा विश्राम पर कृष्ण–सुदामा की मित्रता के प्रसंग पर श्रद्धालुओं की आँखें भीगींभागवत पुराण शोभा यात्रा में श्रद्धालु जमकर झूमे. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.कथा विश्राम पर कृष्ण–सुदामा की मित्रता के प्रसंग पर श्रद्धालुओं की आँखें भीगींभागवत पुराण शोभा यात्रा में श्रद्धालु जमकर झूमे. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का सप्तम एवं अंतिम दिवस अत्यंत भावुक, भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कथा विश्राम के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण–सुदामा की अमिट मित्रता के प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, कई श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं।

कथा प्रवक्ता पूज्य श्री सुनीलकृष्ण जी व्यास (बेरछा वाले) ने शिशुपाल वध, कृष्ण–सुदामा मिलन एवं सुदामा चरित्र का अत्यंत मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची मित्रता पद, वैभव या संपत्ति की मोहताज नहीं होती। श्रीकृष्ण–सुदामा की मित्रता प्रेम, समर्पण और निष्काम भाव का सर्वोच्च उदाहरण है।

सप्तम दिवस के अवसर पर श्रीमद् भागवत पुराण शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहाँ अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे, जिससे संपूर्ण नगर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

शोभा यात्रा के दौरान संदीप अनोखीलाल फरक्या द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए फ्रूटी जूस की सेवा की गई। गायक नितेश दांगी ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

कथा विश्राम के उपरांत विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति द्वारा पुलिस स्टाफ, विद्युत मंडल स्टाफ, रंगोली आर्टिस्ट एवं पत्रकार दिनेश मंडोरा , नरेश शर्मा सचिन भंडारी आदि पत्रकार बंधुओं का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही सतीश गंगवाल एवं प्रचार-प्रसार हेतु ऑडियो व्यवस्था करने वाले संजीव शर्मा का भी समिति की ओर से स्वागत किया गया।

सप्तम दिवस की आरती एवं प्रसादी के यजमान

श्रीकांत जी गुर्जर (कान्हा जी भैया) रहे, जिन्होंने श्रद्धा भाव से आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन भक्ति, प्रेम, मित्रता और सेवा के दिव्य संदेश के साथ हुआ, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय में गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ी।

समापन अवसर पर श्रीराम हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह चौहान बापू ने कथा आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। सभी नगर वासियों ने सप्त दिवस की भागवत कथा भागवत पुराण शोभायात्रा एवं भंडारे में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754