किस्मत न्यूज़ बैतूल। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच की की आमसभा श्री हनुमान मंदिर परिसर हमलापुर में संपन्न हुई। आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल*पवार समाज की कार्यकारिणी का हुआ गठन*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच की की आमसभा श्री हनुमान मंदिर परिसर हमलापुर में संपन्न हुई। आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक बाबूलाल कालभोर, अध्यक्ष एलआर पवार, उपाध्यक्ष सोजर लाल गोहिते, सचिव अविनाश देशमुख, सह सचिव युगल किशोर डिगरसे, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल डहारे, सह कोषाध्यक्ष भभूताराम हज़ारे, प्रवक्ता बाबू राव पवार,संगठन मंत्री अशोक (जग्गू) बारंगे, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार बारंगे, श्याम पवार, प्रमोद पिंजारे, अरविंद गोहिते,शिवाजी हजारे, हरिराम खपरिये, रामराव ढोबारे, मुन्ना लाल देवासे, जनक लाल पवार, माखनलाल कोडले को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। यह कार्यकारणी तीन साल तक वरिष्ठ जनों के कल्याणार्थ सकारात्मक सोच के साथ विभिन्न रचनात्मक कार्य करेगी। इनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

