*नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. वर्षा मालवीय को राज्यपाल ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि; क्षेत्र में हर्ष की लहर* *​भोपाल/चिचोली:* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. वर्षा मालवीय को राज्यपाल ने प्रदान की पीएचडी की उपाधि; क्षेत्र में हर्ष की लहर* *​भोपाल/चिचोली:* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है, इसे चरितार्थ कर दिखाया है चिचोली नगर परिषद की वर्तमान अध्यक्ष डॉ. वर्षा रितेश मालवीय ने। हाल ही में भोपाल स्थित IES यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डॉ. वर्षा रितेश मालवीय को पीएचडी (Ph.D.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

*​महामहिम राज्यपाल के हाथों प्राप्त की डिग्री*

​इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल उपस्थित थे। उन्होंने डॉ. वर्षा मालवीय को शोध कार्य पूर्ण करने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सहित कई अन्य विशिष्ट जन और शिक्षाविद् मौजूद रहे।

*​जिम्मेदारियों के बीच कायम रखा शिक्षा का जज्बा*

​डॉ. वर्षा रितेश मालवीय की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी शिक्षा को जारी रखा। एक कुशल गृहिणी और नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह उच्चतम डिग्री हासिल कर मिसाल पेश की है।

*​प्रतिष्ठित परिवार की बहू हैं डॉ. वर्षा*

​बता दें कि डॉ. वर्षा रितेश मालवीय नगर के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना मालवीय की पुत्रवधू हैं, साथ ही पार्षद बाली मालवीय के परिवार की बहू हैं। वे स्वयं वर्तमान में नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में जनसेवा कर रही हैं और हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने व समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहती हैं।

*​शुभकामनाओं का लगा तांता*

​इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:

​अनिल सिंह कुशवाहा (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष) न प उपाध्यक्ष श्रीमति वर्षा संजय आवलेकर ,

​श्रीमती ज्योति जीवन पानकर (पार्षद)

​श्रीमती मोहिनी जैन (पार्षद) भाजपा नेता शंकर राव चढ़ोकार मोटू यादव गोलू जैन , सीएमओ सैय्यद आरिफ हुसैन,राजेश राठौर रविन्द्र प्रताप शाही, पंकज पायक,

​सहित पत्रकार, गणमान्य नागरिक अनेक समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]