युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष शताब्दी में जन्म लेते हैं …. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष शताब्दी में जन्म लेते हैं ….

😊 Please Share This News 😊

 राइन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 162 वी जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन द्वारा महाकाल मार्ग स्थित आश्रम में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन एवं आश्रम वासीयो को दूध ,ब्रेड , फल का वितरण आश्रम वासीयो को किया गया l कार्यक्रम मैं अपने अतिथि उद्बोधन में इरफान राइन ने युग पुरुष का स्मरण करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुष शताब्दी में एक बार जन्म लेते हैं l आपका पूरा जीवन युवाओं के लिए आदर्श रहा l अपने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया l युवा नेता बाबर खान ने भी स्वामी जी का स्मरण करते हुए कहा हमें स्वामी जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए l समारोह की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट दादा रामचंद्र सोल्पंखी ने अपने उद्बोधन में कहा स्वामी जी ने युवावस्था से ही देश और समाज को जागृत करने मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया इस वर्ष के स्वामी विवेकानंद अवार्ड शहर की तीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. l शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षाविद सादिक मंसूरी, 50 वर्षों से हाजियों की सेवा करने वाले हाजी इकबाल हुसैन एवं बिना दहेज के विवाह करने वाले युवा सद्दाम हुसैन को स्वामी विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया गया. I अतिथियों का स्वागत विनीत सोल्पंखी , शाकिर शेख, अनुदीप गंगवार, शरीफ खान नासिर मंसूरी जाहिद नूर एडवोकेट ने किया l संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार जगदीश वर्मा ने माना l कार्यक्रम में शहर के प्रभ्रुद्ध नागरिक उपस्थित थेll उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता आशिक अली एवं सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754