आम जनता को आनंद से परिचित करने के लिए राज्य आनंद संस्था की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आम जनता को आनंद से परिचित करने के लिए राज्य आनंद संस्था की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

😊 Please Share This News 😊

*आनंद उत्सव 2026 का आयोजन*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

आम जनता को आनंद से परिचित करने के लिए राज्य आनंद संस्था की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मध्य प्रदेश में 14 जनवरी मकर संक्रांति से आनंद उत्सव का प्रारंभ किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। किसी को लेकर आज ग्राम पंचायत कुरसना में 3 ग्राम पंचायत बोर्ड रैयत और गवासेन को मिलाकर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सभी महिला एवं पुरुषों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया स्कूलों के छात्राओं ने भी खो-खो कबड्डी ऊंची कूद लंबी कूद प्रतियोगिता में एवं संस्कृति कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएमसी माध्यमिक शाला आलमगढ़ माध्यमिक शाला बोल रैयत माध्यमिक शाला कुरासन प्राथमिक शाला टांडा पतल्दा गवासेन आदि स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव सरपंच सुनील काजले मीडिया प्रभारी अकरम पटेल सेक्टर नोडल प्रभारी आरिफ खान सेक्टर प्रभारी सुरेश बाथरी माध्यमिक शाला आलमगढ़ के प्रधान पाठक किशोरीलाल उयके शिक्षकों में कमलेश कमरे गंगाराम इवने श्रीमती उमा साहू आदित्य तिवारी ग्राम पंचायत के सचिव लक्ष्मण मावासे सहायक सचिव इरफान खान रंजन अतिथि शिक्षक। आदि नागरिक शामिल हुए अतिथियों द्वारा बच्चों को मेडल पेन पेंसिल और काफी पुरस्कार के रूप में वितरण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]