किस्मत न्यूज़ उज्जैन.बांग्लादेश में हो रहे मानवता के कत्लेआम के विरोध में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शहीद पार्क से कैंडल मार्च निकाला गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन, कट्टरपंथियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज संस्था द्वारा बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में शहीद पार्क पर से कैंडल मार्च निकाला गया एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कैंडल मार्च में डॉ .शकील अंसारी, अनुदीप गंगवार, इंस्पेक्टर जहिर नागोरी, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, जाहिद जो एडवोकेट, युवा नेता बाबर खान , इरफान खान,इंजीनियर सद्दाम हुसैन,जगन्नाथ अष्टकर, शाकिर शेख, आजम खान,नासिर मंसूरी हाजी इस्माइल भाई रंगवाला, हाजी शेरू भाई राइन, हाजी इस्माइल खान भूरु भाई, इरफान राइन, गंगाधर महा शरीफ खान, इकबाल उस्मानी आदि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे l अपने संबोधन में सेवानिवृत प्राचार्य कमर अली ने कहा आज बांग्लादेश में कट्टरपंथियों निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता पर काला धब्बा है जिस मुल्क में भी जहां-जहां कट्टरपंथी है वह मानवता के लिए खतरा है पूरे विश्व में कट्टरपंथियों और इंसानियत के दुश्मनों ने आतंक मचा रखा है जो सभ्य दुनिया के लिए. चिंता जनक है l मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने अपने संबोधन ने कहा हम महापुरुषों को सिर्फ नाम के लिए याद करते हैं उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा नहीं लेते, श्री कृष्ण ,महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध, श्री राम, हजरत मोहम्मद, गुरु नानक जी,ईसा मसीह का पूरा जीवन मानवता एवं धर्म की की रक्षा मै समर्पित रहा l आपने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त कियाl आज संपूर्ण विश्व अराजकता के दौर में गुजर रहा है l हमें इस कठिन दौर में इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हमें सतर्क रहना होगा l तभी कट्टरपंथी शक्तियां नाकाम होगीl उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

