किस्मत न्यूज़ रतलाम अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा ईश्वर नगर एवं लखनगढ़ में 18 लीटर मदिरा जब्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा ईश्वर नगर एवं लखनगढ़ में 18 लीटर मदिरा जब्त. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज 21 जनवरी को वृत्त रतलाम के प्रभारी अधिकारी श्री सचिन भास्करे द्वारा वृत क्षेत्र ईश्वर नगर एवं लखनगढ़ में कार्यवाही की गई। इस दौरान शारदाबाई एवं लीलाबाई के कब्जे से कुल 18 लीटर शासन द्वारा प्रतिबंधित हाथ-भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 3,600 रुपये आँकी गई है।

 कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री वरुण चौहान एवं सैनिक श्री चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754