किस्मत न्यूज़ रतलाम कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई.मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम 22 जनवरी/उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 22 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत जमुनिया शंकर, देवगढ, हिम्मतखेडी, मोरिया, विकासखण्ड पिपलोदा के राकोदा, धामेडी, नौलखा विकासखण्ड जावरा के लालाखेडा, भूतेडा, उपलई विकासखण्ड सैलाना के बडीखुर्द, मकोडिया रूण्डी विकासखण्ड रतलाम के इटावा माताजी, नगरा, सनावदा तथा विकासखण्ड बाजना के मानपुरा, झोली चंद्रगढ, कुंडल, बाजना एवं रायपाडा में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
रतलाम ,विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत कराडिया, बरखेडा कलां, सूरजना, केलुखेडा विकासखण्ड पिपलोदा के काबुलखेडी, माउखेडी, पंचेवा विकासखण्ड जावरा के पाताखेडी, सरसी, डोडियाना विकासखण्ड सैलाना के चावडाखेडी, सेमलखेडा विकासखण्ड रतलाम के सिमलावदा, जडवासाकलां, जडवासाकलां तथा विकासखण्ड बाजना के आम्बापाडा, देवली, जाम्बूखांदन में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

