किस्मत न्यूज़ चिचोली *गुरु साहिब पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई बसंत पंचमी* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ चिचोली*। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु साहिब पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती वर्षा मालवीय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर डायरेक्टर महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी का दिन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी की आराधना का संकल्प है। उन्होंने सभी बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर माँ शारदे की वंदना की और सामूहिक रूप से आरती कर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

