किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.एक मात्र धार्मिक पाठशाला ही हमारे जीवन शासन का मुख्य आधार स्तंभ है -साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.एक मात्र धार्मिक पाठशाला ही हमारे जीवन शासन का मुख्य आधार स्तंभ है -साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ महिदपुर रोड.निप्र जिन शासन एवं धर्म को आगे बढ़ाने ज्ञान प्राप्त करने की अगर कोई नींव है। तो वह एकमात्र धार्मिक पाठशाला है। धार्मिक पाठशाला में ज्ञान अर्जन कर ही आज जैन धर्म में अनेक बड़े-बड़े आचार्य एवं महान विभूतियां हुई है। जिन्होंने जिन शासन को गोरवान्वित किया है धार्मिक पाठशाला जिन शासन का मुख्य आधार स्तंभ है पाठशाला से ज्ञान के संस्कारों का सिंचन होता है। प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है। कि वह अपने बच्चों को धार्मिक पाठशाला में ज्ञान अर्जन हेतु भेजें। जिससे सुसंस्कारों का बीजारोपण हो सके। एवं आने वाले उज्जवल भविष्य में अपने समाज, नगर, देश एवं जिन शासन को गोरवान्वित कर सके। उक्त उद्गार शनिवार को स्थानीय श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में विराजित परम पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहें। रविवार को दोपहर में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु के युवा बच्चों का धार्मिक शिविर युवर हार्ट युवर पैरंट्स, हमारा दिल हमारे माता-पिता, विषय पर शिविर का आयोजन पूज्य साध्वी जी की निश्रा में संपन्न होगा। साधार्मिक भक्ति एवं प्रभावना का लाभ राकेश कुमार जितेंद्र कुमार कोचर मावा वाला परिवार ने लिया।उक्त कार्यक्रम में सकल जैन श्री संघ के महानुभावों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]