भंडारी परिवार द्वारा सह बाल संघ पतियों सहित निकलेगा खारवाकलां का पैदल संघ. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भंडारी परिवार द्वारा सह बाल संघ पतियों सहित निकलेगा खारवाकलां का पैदल संघ.

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड परम पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब कि पावन कारी निश्रा में खरवा कलां शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर की ध्वजा के लाभार्थी पारसमल निलेश कुमार रितेश कुमार अक्षत कुमार भंडारी परिवार द्वारा सह बाल संघ पतियों सहित महिदपुर रोड नगर से खरवा कलां का पैदल संघ बुधवार सुबह 6:30 बजे लाभार्थी भंडारी परिवार के निवास स्थान पंजाबी कॉलोनी से निकाला जाएगा जिसमें सुमधुर बैंड ढोल नगाड़े, रथ, पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रिय श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा, सैकड़ो श्रावक, श्राविकाओं बाल संघपतियों एवं सकल जैन श्री संघ की उपस्थिति में परमात्मा एवं गुरुदेव के मंगलकारी गगन भेदी जयकारों के साथ 6 किलोमीटर की यह पैदल संघ यात्रा निकल जाएगी।जो श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचेगी वहां पर सकल श्री संघ की नवकारसी, स्नात्त पूजा, सत्तर भेदी महापूजन विधान प्रसिद्ध विधि कारक द्वारा सुमधुर संगीत के साथ संपन्न किया जाएगा तत्पश्चात मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण लाभार्थी भंडारी परिवार द्वारा किया जाएगा पश्चात सकल जैन श्री संघ एवं आगंतुक मेहमान के सा धार्मिक वात्सल्य आयोजन पैदल संघ एवं ध्वजारोहण के लाभार्थी पारसमल निलेश कुमार रितेश कुमार अक्षत कुमार भंडारी परिवार द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन प्रवचन के दौरान मंगलवार की सा धार्मिक भक्ति एवं प्रभावना का लाभ बाबूलाल अनिल कुमार कोचर परिवार द्वारा लिया गया । उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754