“शासकीय हाई स्कूल में इको-फ्रेंडली थीम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह”  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

“शासकीय हाई स्कूल में इको-फ्रेंडली थीम के साथ 77वां गणतंत्र दिवस समारोह” 

😊 Please Share This News 😊

प्रीतम नगर शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों ने उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाली गई प्रभात फैरी से हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में संस्था प्रमुख रितेश पंवार द्वारा झंडावंदन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोकगीत, लोकसंस्कृति, देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटे को सही ज्ञान दो, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं बालिका सुरक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली नाटक मंचित किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य वीर सिंह निनोर, विशेष अतिथि सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य रितेश पंवार ने की। इस अवसर पर शैक्षणिक, खेलकूद एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में जिला, विकासखंड एवं शाला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ग्राम पंचायत की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए।

इको-फ्रेंडली पहल के तहत आगंतुक अतिथियों को विलुप्त प्रजाति के पौधे भेंट किए गए। साथ ही विद्यालय की मध्याह्न भोजन योजना के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।

ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय में अल्पावधि में किए गए विकास कार्यों एवं छात्र हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्राचार्य रितेश पंवार का साफा, शाल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया तथा समस्त शिक्षकों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ईश्वर लाल खराड़ी, राहुल जाट, बंशीलाल भाभर, दीपक रायकवार, सोहनलाल जाट, सुरेश पाटीदार सहित समस्त शिक्षकगण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]