किस्मत न्यूज़ रतलाम.कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाँच दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम शासकीय हाई स्कूल दंतोड़िया में
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों से परिचित कराना रहा।
मेले का शुभारंभ संस्था प्राचार्य ऋतेश पंवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय पर मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
ईश्वरलाल मालवीय ने हिंदी भाषा के क्षेत्र में शिक्षक, पत्रकार, लेखक एवं डिजिटल कंटेंट लेखन जैसे करियर विकल्पों की जानकारी दी। वहीं वीरेंद्र कुमार कैथवास ने विधि एवं भूगोल विषय से जुड़े अवसरों पर प्रकाश डाला।
गोपाल भाभर ने विज्ञान विषय से संबंधित करियर संभावनाओं—जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा—की जानकारी दी। इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने ऑनलाइन गेमिंग एवं डिजिटल क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
सीमा खरे एवं बद्रीलाल परमार ने ललित कला, कृषि एवं प्रबंधन क्षेत्र में करियर के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया।
श्रीमती नीना कसेरा शासकीय उमावि प्रीतमनगर ने वाणिज्य, सेवा क्षेत्र, रक्षा सेवाओं एवं व्यापार से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी दी। साथ ही राजेश मालीवाड ने राजनीति एवं जनसेवा के क्षेत्र में अवसरों पर विचार रखे।
मेले के अंतिम दिवस विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने केरियर संबंधित विभिन्न प्रश्न किए।
समापन अवसर पर प्राचार्य ऋतेश पंवार ने कहा कि कैरियर का उद्देश्य केवल आजीविका अर्जित करना नहीं, बल्कि अनुशासन और निरंतर परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करना है।
इस आयोजन से विद्यार्थियों को विषय चयन एवं भविष्य की योजना बनाने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संस्था के सीमा खरे, वीरेंद्र कुमार कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, कालुसिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परमार, बद्रीलाल परमार राजेश मालीवाड़, गोपाल भाभर सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

