किसी दिन ज़िंदगानी में करिश्मा क्यूँ नहीं होता  मैं हर दिन जाग तो जाता हूँ ज़िंदा क्यूँ नहीं होता  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किसी दिन ज़िंदगानी में करिश्मा क्यूँ नहीं होता  मैं हर दिन जाग तो जाता हूँ ज़िंदा क्यूँ नहीं होता 

😊 Please Share This News 😊

किसी दिन ज़िंदगानी में करिश्मा क्यूँ नहीं होता 

मैं हर दिन जाग तो जाता हूँ ज़िंदा क्यूँ नहीं होता 

 

मिरी इक ज़िंदगी के कितने हिस्से-दार हैं लेकिन 

किसी की ज़िंदगी में मेरा हिस्सा क्यूँ नहीं होता 

 

जहाँ में यूँ तो होने को बहुत कुछ होता रहता है 

मैं जैसा सोचता हूँ कुछ भी वैसा क्यूँ नहीं होता 

 

हमेशा तंज़ करते हैं तबीअत पूछने वाले 

तुम अच्छा क्यूँ नहीं करते मैं अच्छा क्यूँ नहीं होता 

 

ज़माने भर के लोगों को किया है मुब्तला तू ने 

जो तेरा हो गया तू भी उसी का क्यूँ नहीं होता 

 

             राजेश रेड्डी💐

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]