किस्मत न्यूज़ चिचोली*पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 35 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र –* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ चिचोली*। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगर परिषद चिचोली में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। योजना के तहत 35 नए आवासों की स्वीकृति मिलने के पश्चात, गुरुवार को नगर के विभिन्न वार्डों में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
*वार्डों में पहुंचकर सौंपी सौगात*
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आंवलेकर और पार्षद श्रीमती ज्योति जीवन पानकर ने स्वयं वार्डों का दौरा किया। जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों के द्वार पहुंचकर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र सौंपे और उन्हें बधाई दी।
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की मंशा हर परिवार को पक्का मकान देने की है। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि:
आवास का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें।
गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इसे समय सीमा में पूर्ण करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

