Ujjain संस्था लक्ष्य द्वारा आयोजित आठवीं नीलम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन पांच मुकाबले खेले गए। इस दौरान डॉ. तेज कुमार मालवीय और अन्य अतिथियों ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए, और पंकज जयसवाल ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिए।
|
😊 Please Share This News 😊
|
ujjainसंस्था लक्ष्य द्वारा आयोजित आठवीं निशुल्क नीलम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज स्पर्धा के नवे दिन पांच मुकाबले खेले गए संस्था लक्ष्य के अध्यक्ष असलम अहमद शाह लाला एवं आयोजन समिति अध्यक्ष इरशाद कुरैशी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया।अतिथि डॉ. तेज कुमार मालवीय, डॉ. शरीक नागोरी, डॉ. सउद नागोरी, सोहेल कुरेशी ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कीये । मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्रत्येक मैच में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल की ओर से प्रदान किये जा रहे हैं मैच की अंपायरिंग जहीरूद्दीन शेख एवं सुखी बग्गा ने की मैच का आंखों देखा हाल कमेंटेटर इकबाल उस्मानी ने सुनाया स्कोरिंग राहुल चौधरी और डॉक्टर साजिद खान ने की पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन आसिफ खान ने किया उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष इरफान राइन एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

