चिचोली.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 10 श्रद्धालु द्वारका पुरी के लिए रवाना. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 10 श्रद्धालु द्वारका पुरी के लिए रवाना. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

चिचोली। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र चिचोली से 10 तीर्थ यात्रियों का जत्था भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका पुरी की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रियों की विदाई के दौरान नगर में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखा गया।

तिलक लगाकर किया गया भव्य स्वागत

तीर्थ यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व सभी यात्रियों का विधिवत सम्मान किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय एवं उपाध्यक्ष श्रीमति वर्षा संजय आवलेकर ने उपस्थित होकर सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाया, पुष्पमाला पहनाई और उन्हें सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

अमन सिंह कुशवाह

अमन आवलेकर

अलकेश राठौर पुनीत राठौर

अमित देशपांडे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष श्रीमती मालवीय ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना पुण्य का कार्य है और शासन की यह योजना श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754