प्रीतमनगर बे-मौसम बारिश ने किसानों की गेहूं-लहसुन सहित कई फसलें तबाह,किसानों ने बीमा कंपनी व राजस्व विभाग से तत्काल ,मुआवजा राशि की मांग. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रीतमनगर बे-मौसम बारिश ने किसानों की गेहूं-लहसुन सहित कई फसलें तबाह,किसानों ने बीमा कंपनी व राजस्व विभाग से तत्काल ,मुआवजा राशि की मांग. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

प्रीतमनगर व आसपास के क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिज़ाज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गुरुवार रात्रि से शुरू हुई बुंदाबांदी शुक्रवार को तेज बारिश में तब्दील हो गई, जिससे गेहूं, लहसुन, मटर, राईडा सहित रबी की फसलें भारी नुकसान का शिकार हो गईं।

प्रीतमनगर,में शनिवार को पटवारी दीपिका ताड़ द्वारा किसानों के खेतों का दौरा कर फसलों की स्थिति का जायज़ा लिया। किसानों ने बताया कि मावठे की इस बारिश ने चालू सीजन की फसल को तबाह कर दिया है और क्षेत्र की लगभग सभी रबी फसलें प्रभावित हुई हैं।

किसानों का कहना है कि गत वर्ष भी अधिक वर्षा के कारण प्राकृतिक आपदा से फसलें नष्ट हो चुकी थीं और इस वर्ष पहली महत्वपूर्ण फसलें बे-मौसम बारिश की भेंट चढ़ गईं। किसानों ने बीमा कंपनी व राजस्व विभाग से तत्काल उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों कहना है कि प्रशासन द्वारा शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाए। फसल सर्वे में प्रीतम नगर,के सभी किसान मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754