बैतूल *युवाओं को खेल से जुड़े रहना चाहिए* *दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *युवाओं को खेल से जुड़े रहना चाहिए* *दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। खेल मंत्रालय भारत सरकार और मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी और पूर्व हॉकी खिलाड़ी हेमन्त दुबे, जगेन्द तोमर, धर्मेन्द्र  पवार, पुजा कुरील के आतिथ्य में और सुषमा गवली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर हेमन्त दुबे ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत सरकार मेरा युवा भारत द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसमें बहुत सारे प्रतिभाओं की एक पहचान हो रही है। उन्होंने कहा युवाओं को खेल से जुड़े रहना चाहिए। जगेन्द तोमर ने कहा कि बैतूल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल हम उन्हें एक मंच प्रदान करने के क्षेत्र में पहल करें। पुजा कुरील कि हम इन प्राचीन खेलों के माध्यम से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कबड्डी में प्रथम विवेकानंद युवा मंडल स्थान व द्वितीय श्री कृष्ण मण्डल, गोला फेक में निशा प्रथम, द्वितीय पुजा, बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रथम रूची, द्वितीय नेहा व 200 मीटर दौड़ में प्रथम विशाल व द्वितीय सागर रस्सा खींच में प्रथम लक्ष्मी बाई व टीम व द्वितीय दुर्गावती महिला मंडल ने प्राप्त किया। सभी विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने व आभार रामनारायण शुक्ला ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल से जुड़े प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सुषमा गवली ने बताया कि मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत हमारे प्राचीन खेल जैसे, कबड्डी, रस्सा खीच, गोला फेंक, दौड़,  इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि ग्रामीण अंचल में छिपी हुई प्रतिभा अपनी प्रतिभा को निकालने का एक अनूठा अवसर मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राधेलाल बनखेडे तपेश साहू, महेंद्र  सोनकर, अजय  मिश्रा, बीपी भाटिया, दीप मालवीय ,निलेश मोरले, संजना धुवै गणेश बेले सहित बडी संख्या खिलाड़ी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754