इंदौर.हुकुमचंद मिल स्टाम्प ड्यूटी चोरी का मामला कमिश्नर एवं महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय तक पहुंचा।।
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर.हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री जो इंदौर नगर निगम व्दारा गृह निर्माण मंडल के पक्ष में 23/3/2025को की गई थी।
और उसमें करोड़ों रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की शिकायत एड्वोकेट एवं कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने की थी,,जिसें सही पाया गया और गृह निर्माण मंडल को 28/2/2026तक 19करोड् से अधिक स्टाम्प ड्यूटी जमा करने के आदेश वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ ने दिये है।
अब इस आदेश खिलाफ एड्वोकेट एवं कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने कमिश्नर इंदौर में जहां अपील प्रस्तुत कर दी है तो खबर है कि गृह निर्माण मंडल भी अपील करने जा रहा है।
व्दिवेदी ने नियमों तथा वित सचिव के आदेश तथा गृह निर्माण मंडल के जबाब को आधार बनाकर अपील की है तथा कुल किमत 485करोड 85लाख पर 60करोड् 73लाख से अधिक स्टाम्प ड्यूटी जमा करने का तथ्यात्मक आधार दिया है तथा आरोप लगाया कि वरिष्ठ जिला पंजीयक ने गलत आदेश दिया है।
इस आदेश कारण सरकार को 17करोड 35कम मिलेंगे व्दिवेदी ने अपनी शिकायत में आधार दिया तथा अपील स्वीकार करने का आग्रह किया है।
व्दिवेदी की शिकायत बाद मामला फिर गरमाया हुआ है व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि सवाल यह नहीं कि गृह निर्माण मंडल सरकारी उपक्रम है सवाल यह भी नहीं कि सरकार का पैसा सरकार को ही जायेगा सवाल यह कि कानून सबके लिए समान है। सरकारी अधिकारियों के लिए तो अहम्
जिला पंजीयक ने नियमों के तहत निर्णय नहीं दिया,,, शिकायत दर्ज कराई प्रकरण दर्ज किया सुनवाई की तो मेरे बयान तथ्य प्रमाण नहीं लिए,,,बहस नहीं सुनी ना अवसर दिया प्राकृतिक न्याय सिध्दांत की अवहेलना की,,,
साथ ही कानून से परे नियमों से परे आदेश दिया है।
17करोड 32लाख से अधिक स्टाम्प ड्यूटी कम क्यों लगाई,,, क्या कारण है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ जिला पंजीयक के आदेश खिलाफ अपील करने पर गृह निर्माण मंडल को 19करोड् से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी का 25%पहले जमा करनी होगी,, मतलब पहले गृह निर्माण मंडल 25%स्टाम्प ड्यूटी जमा करें फिर कमिश्नर को अपील करें वो यह सब करता उसके पहले व्दिवेदी कमिश्नर तक शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए।
मतलब गृह निर्माण मंडल की अपील पर सुनवाई में उन्हें सुनना ही पड़ेगा वहीं महानिरीक्षक पंजीयक कार्यालय में भेजी गई शिकायत पर भी जांच होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

