आमला प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन विशेष: एक व्यापारी से समाजसेवी और पत्रकार बनने तक का सफर. आसिफ लांघा के जन्मदिन पर प्रेस क्लब जिला इकाई नें बधाई प्रेषित की हैं।. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आमला प्रेस क्लब अध्यक्ष का जन्मदिन विशेष: एक व्यापारी से समाजसेवी और पत्रकार बनने तक का सफर. आसिफ लांघा के जन्मदिन पर प्रेस क्लब जिला इकाई नें बधाई प्रेषित की हैं।. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला नगर में पुराने थाना क्षेत्र के पास स्थित “आसिफ ट्रेडर्स” के संचालक आसिफ लांघा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।बैतूल जिले के इस प्रमुख रेलवे जंक्शन आमला नगर में उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा को अपना मूल उद्देश्य बनाया और धीरे-धीरे जनहित के मुद्दों को उठाने वाले सक्रिय पत्रकार के रूप में पहचान बनाई।वर्तमान में वे पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाले संगठन पीसीडब्ल्यूजे के आमला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इस पद पर रहते हुए उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं को मंच दिलाने, उनके अधिकारों की आवाज उठाने तथा स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आसिफ लांघा लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद का सेतु बनकर वे आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं।उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रेस क्लब जिला इकाई नगर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]