सर्वाइकल कैंसर (बच्चेंदानी के मंुह का कैंसर) की रोकथाम के लिए देष में पहली बार एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक 28 फरवरी 202़6 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सिन का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में एचपीवी वैक्सिन का अभियान शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम कुमारी सुहाना सरोने पिता प्रदीप कुमार सरोने निवासी चिचोली को एचपीवी वैक्सिन से टीकाकृत किया गया तथा कुमारी अक्षरा आर्य पिता मनोज आर्य को टिकाकृत किया गया।
डॉ. अभिनव शुक्ला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली द्वारा बताया गया है कि एचपीवी वैक्सिन अभियान अन्तर्गत टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में पात्र हितग्राही को लगातार कार्यदिवस में टिकाकृत किये जायेंगें तथा आम जन से अनुरोध है कि वर्तमान में जिन बालिकाओं की उम्र 14 वर्ष हो चुकी है और अपना 15 वां जन्मदिवस नही मनाया है ऐसे हितग्राही अपने क्षेत्र की एएनएम से संपर्क कर प्री रजिस्ट्रेषन करा कर एचपीवी वैक्सिन लगा कर लाभांवित होवें। आज शुभारम्भ अवसर पर बीएमओ डॉ. अभिनव शुक्ला मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतीक आर्य बीईई अनिल कटारे बीपीएम एकनाथ ठाकुर बीसीएम श्री विनित आर्य एवं वैक्सिनेटर श्रीमति ललिता पांसे सीएचओ अनुसुईया कोरसने, श्री धारासिंह टाटीसार, श्री निलेष सुर्यवंषी, श्री मयंक प्रजापति एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी
सामु.स्वा.के. चिचोली
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

