भोपाल .देश को मान्यवर कांशीराम की फिर जरूरत, संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें: बहुजन समाज. Beuro chief.अकरम पटेल की विशेष ख़बर। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल .देश को मान्यवर कांशीराम की फिर जरूरत, संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें: बहुजन समाज. Beuro chief.अकरम पटेल की विशेष ख़बर।

😊 Please Share This News 😊

भोपाल। बहुजनों के महानायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती आज भोपाल के बी-2/74 स्थित बंगले पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी टी.आर. अहिरवार ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश में बढ़ते ‘जातिवाद के जहर’ पर चिंता व्यक्त करते हुए कांशीराम साहब के संघर्षों को याद किया और संविधान की रक्षा हेतु एकजुट होने का आह्वान किया।

​कांशीराम साहब के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग का समर्थन

कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा मान्यवर कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग के समर्थन का स्वागत किया गया। डॉ. विक्रम चौधरी ने कहा कि कांशीराम जी को भारत रत्न देना करोड़ों बहुजनों के हक और आत्मसम्मान की लड़ाई को वास्तविक सम्मान देना होगा। उन्होंने इस पहल के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया।

​संविधान की रक्षा और राजनीतिक संघर्ष

अध्यक्षीय संबोधन में टी.आर. अहिरवार ने कहा, कांशीराम जी नेक कमाई यही है कि उन्होंने सोती कौम जगाई।

कार्यक्रम का संचालन कॉंग्रेस नेता एडवोकेट सिद्धार्थ मोरे ने करतेहुएकहा “आज संविधान को बचाने की चुनौती हमारे सामने है। देश में राहुल गांधी मुखर होकर संविधान की बात कर रहे हैं, अतः हमें उनके प्रयासों को बल देना होगा।” 

​साइकिल से सत्ता के गलियारे तक का सफर-

बहुजन आंदोलन के नायकों पर रोशनी डालते हुए अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्षों को साझा किया:

​डॉ. भंवर सिंह गंगवाल: “साहब ने दलितों में जागरूकता के लिए साइकिल से पूरे देश का भ्रमण किया। उन्होंने शादी नहीं की और अपना पूरा जीवन, समय और धन केवल शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।”

​वरिष्ठ बामसेफ सदस्य उत्तम साल्वे व दलित बांसोड़ आदि ने कांशीरामकोयादकरतेहुएकहा कि पुणे में वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ अंबेडकरवाद की राह चुनना साधारण नहीं था। ‘बामसेफ’ और ‘DS-4’ के माध्यम से उन्होंने दलित चेतना जगाई और ‘वोट से लेंगे सीएम-पीएम’ का नारा देकर सत्ता की चाबी बहुजनों के हाथ में सौंपी।”

​इस अवसर पर महेंद्र जादव, मिलिंद बोर्डे, जयंत यादव, आकाश पाटिल, दिनेश सोनोने, सागर जाटव सहित बड़ी संख्या में युवा साथी और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महेश नंदमेहर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

​भवदीय,

 काशीराम मिशन अंबेडकर समिति 

भोपाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754