किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ *रोटरी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए* शेख इकबाल की विशेष ख़बर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ। 15 मार्च 2026 को रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ द्वारा राजेंद्र नगर पिपलिया बक्सू स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जरूरतमंद बच्चों को साहित्य सागर परिवार के सहयोग से जूते तथा उनके परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य सागर परिवार के समाजसेवी अमलराज जैन रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी के 42 बच्चों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए जूते प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व रोटरी गवर्नर सत्यनारायण लाठी, क्लब अध्यक्ष दिनेश राठौर, सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर, क्लब सचिव महेशचंद्र राठौर, पूर्व अध्यक्ष हुकमचंद्र अग्रवाल, सौभाग सिंह ठाकुर, सुरेशचंद्र यादव, मोहन सिंह बघेल, शंकरलाल शर्मा, ईश्वर सिंह जाधव, सरपंच राजेंद्र सिंह वर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पवित्रा ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बघेल ने आंगनवाड़ी केंद्र को एक छत पंखा भेंट करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष कमल नागर ने किया एवं आभार ग्राम पंचायत सरपंच राजेंद्र सिंह वर्मा ने माना l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

