महिदपुर रोड.गुप्तेश्वर महादेव हनुमान मंदिर पर हुआ नवदिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ. श्री राम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव व दास हनुमान मंदिर, गोगापुर में 9 दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ चैत्र नवरात्रि नव वर्ष के शुभ अवसर पर प्रथम दिन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ ग्राम वासियों द्वारा किया गया।
इस पुण्य आयोजन में आचार्य पं. ओमप्रकाश शर्मा द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में करणसिंह आंजना, जगदीश पंजाबी, श्याम गुलाटी, संजय परमार, विजय आंजना, महेश आंजना एवं आयुष बैरागी सहित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर रामायण पाठ का आरंभ किया।
मंदिर पुजारी लखन बैरागी ने यह बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले अखंड रामायण पाठ का आयोजन प्रथम बार मंदिर में हुआ है इस आयोजन को लेकर सभी श्रद्धालुओं में अपार उत्साह उमंग एवं उल्लास का माहौल है। एवं सभी भक्तों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में जम कर तन मन धन से सहयोग प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त करें। उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

